फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग करें रेस्टोरेंट व कैफे मालिक

विज्ञापन
लेह में एलपीजी सिलेंडरों के लिए कतार में खड़े लोग, स्रोत — सोशल मीडिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। मर्चेंट एसोसिएशन लेह ने सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सख्ती से वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर निर्धारित नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित सब्सिडी वाले ईंधन के दुरुपयोग को रोकना है। एसोसिएशन ने यह भी बताया कि पात्र उपभोक्ताओं को उनके राशन कार्ड के अनुसार सब्सिडी पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) की आपूर्ति जारी रहेगी। पूरे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इसका पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस बीच अतिरिक्त उपायुक्त लेह मुकुल बेनीवाल ने जिला उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को समीक्षा बैठक की। इसमें जिले में वाणिज्यिक और घरेलू दोनों प्रकार के एलपीजी सिलिंडरों के नियमन और निगरानी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि एलपीजी सिलिंडरों का सुरक्षित व पारदर्शी वितरण हो सके। अधिकारियों ने जवाबदेही और संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग के महत्व पर भी बल दिया।
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सहायक निदेशक रूथ मैरी ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी वाला केरोसिन वितरण जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने ओटीपी से संबंधित डिजिटल समस्याओं और अन्य जन शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, नियमित निरीक्षण करने और दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें