फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्य सचिव ने नए एलजी का किया स्वागत, यूपीएससी के साथ भर्ती पर भी की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने नई दिल्ली में विनय कुमार सक्सेना का लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में औपचारिक स्वागत किया। कुंद्रा इससे पहले लगभग दो वर्षों तक तब विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जब सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल थे।
अब दोनों को लद्दाख में अपनी नई भूमिकाओं में फिर से साथ काम करते हुए देखा जाएगा। इस बीच मुख्य सचिव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार से भी मुलाकात की और लद्दाख में भर्ती से जुड़े मामलों पर चर्चा की। इस दौरान कुंद्रा ने यूपीएससी अध्यक्ष से अनुरोध किया कि पाइपलाइन में लंबित विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अजय कुमार ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं तथा रोजगार संबंधी चिंताओं के समाधान के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें