लेह। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की प्रशासनिक सचिव तथा लद्दाख स्किल डेवलपमेंट मिशन की मिशन डायरेक्टर भानु प्रभा ने एलाइजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज लेह का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी के लिए आयोजित भारत स्किल्स 2025 जिला स्तरीय प्रतियोगिता की समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रशासनिक सचिव ने प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रतिभागियों से बातचीत की और इंडिया स्किल्स प्रशिक्षण मॉड्यूल के तहत तैयार उनके प्रोजेक्ट आउटपुट्स की समीक्षा की। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और अगले स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी को प्रदर्शित किया।
भानु प्रभा ने प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने प्रतियोगिता को सुचारु रूप से और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित किया। संवाद