फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सिंधु नदी के किनारे लोगों ने सेना से मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
लद्दाख में सिंधु नदी के किनारे स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते सेना के जवान। स्रोत : सेना
विज्ञापन
लेह। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास के तहत लेह के रोंगो और तिया गांवों के समुदाय के लोगों ने सोमवार को सिंधु नदी के किनार सेना से मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के नाजुक और स्वच्छ पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना था जिसके तहत कचरा हटाने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई। अभियान में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय की बढ़ती जिम्मेदारी का भाव देखने को मिला।

अभियान के तहत लोगों को सतत (सस्टेनेबल) जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता संवाद भी आयोजित किए गए ताकि क्षेत्र में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके। अधिकारियों और स्थानीय प्रतिभागियों ने इस अभियान को लद्दाख के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही इससे सशस्त्र बलों और स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग भी मजबूत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें