थाई राजदूत ने देवचन परिसर में दीप प्रज्वलित कियास्रोत - महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र
लेह। भारत में थाईलैंड की राजदूत चावनार्ट थंगसुम्फंत ने महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का मंगलवार को आधिकारिक दौरा किया। यह यात्रा उनके लद्दाख तथा देवचन परिसर का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने लद्दाख और थाईलैंड के बीच बौद्ध संबंधों का समर्थन किया।
उन्हें भिक्षु संघसेना ने सम्बोधि योग एवं ध्यान रिट्रीट सेंटर में पारंपरिक स्वागत के साथ प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सुविधाओं का जायजा लिया जिनमें विश्व शांति के लिए बुद्ध पार्क, मैत्री जेरियाट्रिक होम, आवासीय विद्यालय तथा करुणा चैरिटेबल अस्पताल शामिल थे।
अपनी बातचीत में भिक्षु संघसेना ने महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र तथा थाई बौद्ध समुदाय के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर प्रकाश डाला जिसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा पद यात्रा जैसे तीर्थयात्राएं शामिल हैं। राजदूत ने संस्थान के बौद्ध शिक्षाओं को बढ़ावा देने के कार्य की सराहना की तथा लद्दाख और थाईलैंड के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ समर्थन व्यक्त किया। संवाद