फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्योमा, जंस्कार व द्रास में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार पर ध्यान दें : कुंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लद्दाख में पीएमजेवीके योजना के क्रियान्वयन की मुख्य सचिव ने समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने न्योमा, जंस्कार और द्रास में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कई प्रस्तावों की समीक्षा की गई जिनमें कृषि विभाग के तहत लद्दाख फ्लोरीकल्चर मिशन भी शामिल था। इस दौरान परियोजना की पृष्ठभूमि, प्रस्तावित बजट, फ्लोरीकल्चर खेती के क्षेत्र के विस्तार तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ाव को मजबूत करने पर चर्चा की गई। लद्दाख में इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के साथ सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा लद्दाखी भिक्षुओं और वंचित बौद्ध युवाओं के लिए मठ छात्रावास और शिक्षा केंद्र की स्थापना तथा लेह में चौखांग विहार के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कारगिल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और लेह के एसएनएम अस्पताल में मातृत्व एवं प्रसव कक्ष के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें