फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख उमलिंगला चैलेंज: जहां सांस भी लेना मुश्किल वहां मैराथन में दौड़ेंगे धावक, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Sat, 13 Dec 2025 02:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख में 10 जुलाई 2026 को उमलिंग ला चैलेंज का आयोजन होगा, जो दुनिया की सबसे ऊंचाई वाली अल्ट्रा मैराथन होगी। धावक 19,000 फीट की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में 10 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता और सीमावर्ती क्षेत्रों का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
लद्दाख के एक ऊंचाईं वाले क्षेत्र में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पर्यटन और उच्च-ऊंचाई साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सारमंग सोसायटी और सारमंग एडवेंचर टूर्स ने लद्दाख उमलिंग ला चैलेंज 2026 की घोषणा की है। इसे विश्व के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र पर आयोजित अल्ट्रा मैराथन बताया गया है। दौड़ 10 जुलाई, 2026 को होगी। इसके लिए 16 दिसंबर से पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन


करीब 19,000 फीट की ऊंचाई पर यह दाैड़ एथलीटों को दुनिया के सबसे चरम वातावरण में से एक में दौड़ने का दुर्लभ अवसर प्रदान करती है। यह आयोजन उमलिंग ला पास पर होगा जो सीमा सड़क संगठन की परियोजना हिमांक के तहत विकसित एक रणनीतिक और इंजीनियरिंग चमत्कार है। अपनी ऊंचाई और भारत के अग्रिम क्षेत्रों के निकट होने के कारण उमलिंग ला अंतरराष्ट्रीय जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है और राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

आयोजकों का कहना है कि उमलिंग ला चैलेंज का उद्देश्य लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्रों को वैश्विक पहचान दिलाना है जो अक्सर मुख्यधारा पर्यटन से दूर रह जाते हैं। साथ ही चांगथांग पठार की अद्भुत सुंदरता, दूरस्थ गांवों और दुर्गम सीमावर्ती भू-भाग को प्रदर्शित करना है। रेस डायरेक्टर और सारमंग सोसायटी के सचिव अनिल मोहन ने कहा कि उमलिंग ला भारत और दुनिया के लिए एक उपहार है।
विज्ञापन


इस आयोजन के माध्यम से हमारा उद्देश्य लद्दाख के सीमावर्ती गांवों, उसकी संस्कृति, उसकी कठोर लेकिन मनमोहक सुंदरता और उसकी अद्वितीय ऊंचाई चुनौतियों को वैश्विक धावक समुदाय तक पहुंचाना है। 70 किलोमीटर, 50 किमी, 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी श्रेणियों के साथ प्रतिभागी समुद्र तल की तुलना में लगभग 50% कम ऑक्सीजन वाली हवा में दौड़ेंगे। प्रतिभागियों को लद्दाख के अद्भुत भू-दृश्यों से होकर गुजरने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लद्दाख एक प्रमुख साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरा है। उमलिंग ला चैलेंज इस पहचान को और मजबूत करेगा।

उम्मीद है कि यह आयोजन भारत व दुनिया भर के अल्ट्रा रनर्स, पर्वतारोहियों और खोजकर्ताओं को आकर्षित करेगा। पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ladakhumlinglachallenge.sarmang.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें