लद्दाख पुलिस ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है। इसमें पुलिस ने लिखा है कि सभी यूजर्स सोशल मीडिया पर लिखते समय या शेयर करते समय सजगता बरतें। किसी भी तरह की झूठी, आक्रामक, हिंसा, नफरत, देशद्रोह से जुड़ी पोस्ट को शेयर करने और लिखने से बचें। व्हाट्सएप के एडमिन और यूजर्स सहित दूसरे सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के आपत्तिजनक कंटेंट को शेयर करने से दूरी बनाएं। पुलिस ने कहा कि फेक और हिंसा की पोस्ट किए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।