लेह जिले के चुशोत शम्मा गांव की रहने वाली सबीका ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में यह पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों ने भाग लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रणदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर कैडेट को बधाई दी, जबकि उनका प्रशिक्षण एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी नगरोटा में लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।