उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। कुपवाड़ा में सुबह से ही बारिश जारी है। इसी बीच आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सजगता से तैनात सेना 3/9 जीआर के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।