कुपवाड़ा। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस थाना लालपोरा के क्षेत्राधिकार में कुलीगाम चौक पर विशेष नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो तलाशी के दौरान उससे 2.018 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम कोंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।संवाद