फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, घुसपैठिया मार गिराया, जवान शहीद

Fri, 08 Jul 2022 12:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा में एलओसी पर सेना के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। इस दौरान गोलीबारी में एक जवान भी घायल हो गया। जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने यहां एक घुसपैठिए को मार गिराया है। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ। इलाज के लिए जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है, जबकि अन्य आतंकवादी की तलाश जारी है। इस दौरान 6 जेएके राइफल के सेना के जवान जसवीर सिंह को भी गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मारे गए घुसपैठिए के कब्जे से एक एके-47, चार पिस्तौल, तीन एके-47 मैगजीन, तीन पिस्टल मैगजीन, पांच हथगोले, पाकिस्तानी मुद्रा और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें