फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बीएसएफ ने कुपवाड़ा के सीमावर्ती गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
कुपवाड़ा में सेना ने लगाया पशु स्वास्थ्य ​शिविर। स्रोत सेना
विज्ञापन
कुपवाड़ा। बीएसएफ की ओर से जिले के हंदवाड़ा सेक्टर में एफडीएल ने कुपवाड़ा के सीमा गांव में मेडिकल और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह शिविर फ्रंटयर मुख्यालय बीएसएफ कश्मीर के संरक्षण में और एसएचक्यू बीएसएफ कुपवाड़ा की देखरेख में 166 बटालियन बीएसएफ हंदवाड़ा के सहयोग के साथ लगाया गया। इस शिविर का उद्देश्य दूरदराज के सीमा गांवों के लोगों को तात्कालिक चिकित्सा सहायता और पशु चिकित्सा देखभाल प्रदान करना था। शिविर के दौरान स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा दरवाजे पर सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर 166 बटालियन के कमांडेंट हरविंद्र सिंह ने शिविर में आए लोगों का स्वागत किया और उन्हें शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ दूरदराज के सीमा क्षेत्रों में केंद्रीय सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते नियमित रूप से ऐसे कल्याण कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि स्थानीय लोगों को आ रही परेशानियों को कम किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें