फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तीमारदार की जेब से निकाले 20,200 रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए वीरवार को एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर को थाना कुलगाम में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि जिला अस्पताल कुलगाम में एक मरीज की देखभाल के दौरान उसकी जेब से 20,200 रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान एक संदिग्ध महिला की पहचान रूमी जान निवासी शेख मोहल्ला दमहाल हंजिपोरा के रूप में की गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें