फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing: कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

Tue, 31 May 2022 09:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम में एक शिक्षिका पर आतंकियों ने हमला किया है। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उसने दम तोड़ दिया है। शिक्षिका सांबा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की  हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की।

शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा। 
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर जताया दुख, सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर दुख जताया। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'बेहद दुखद है। निर्दोष नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और टारगेट किलिंग है। निंदा और शोक के शब्द खोखले होते जा रहे हैं। सरकार से बस आश्वासन ही मिल रहा है कि वो स्थिति सामान्य होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।'

विदेश मंत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

जम्मू-कश्मीर में एक महिला शिक्षिका हत्या के मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद एक दिन में खत्म नहीं होगा और चरमपंथ के खिलाफ जारी लड़ाई में जीत हासिल करने का भरोसा जताया। जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार कई वर्षों से चल रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए आश्वस्त है। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई, जो कई सालों से चली आ रही है, जारी रहेगी। आतंकवाद एक दिन में खत्म नहीं होगा। लेकिन, आतंकवादी भी जानते हैं कि वर्तमान सरकार पिछली सरकारों की तरह नहीं है।'
विज्ञापन

कुलगाम में लोगों ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला
कुलगाम में लोगों ने निकाला मार्च
कुलगाम के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों, ट्रेडर्स एसोसिएशन और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च के जरिए लोगों ने घाटी में आतंकवादियों द्वारा नागरिक हत्याओं के खिलाफ और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें