फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मीर बाजार में अवैध खनन पर लगाया 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिला खनिज कार्यालय ने मीर बाजार क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ शनिवार को सख्त कार्रवाई की। खनन मानकों का उल्लंघन करने वाले कई स्टोन क्रशर ईकाइयों पर करीब 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान लगभग 10 से 15 ईकाइयां अवैध और अनधिकृत खनन गतिविधियों में संलिप्त पाई गईं।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने खनन नियमों के पालन और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले यूनिट्स के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और प्रवर्तन उपायों को और सख्त किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें