फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किरेन रिजिजू ने श्रीनगर में बीबी हलीमा नर्सिंग कॉलेज का किया उद्घाटन, वक्फ बोर्ड की जमकर तारीफ

Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रीनगर के काठी दरवाजा में बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के कार्यों की सराहना करते हुए इसे देश का सर्वश्रेष्ठ वक्फ बोर्ड बताया।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू का स्वागत करते डॉ. दरख्शां अंदाबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को श्रीनगर के काठी दरवाजा में बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश के सभी वक्फ बोर्डों में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड सबसे अच्छा काम कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर पहुंचने पर किरेन रिजिजू का जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंदाबी ने स्वागत किया। इसके बाद वह कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कॉलेज में विकसित सुविधाओं का जायजा लिया और संस्थान के प्रबंधन व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

रिजिजू ने डॉ. दरख्शां अंदाबी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने काफी अच्छा काम किया है और बीबी हलीमा नर्सिंग कॉलेज में भी कई विकास कार्य हुए हैं, जिनकी कुछ सुविधाओं का उद्घाटन करने का अवसर उन्हें मिला।

केंद्रीय मंत्री ने कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं, कमरों और पूरे परिसर की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

अपने कश्मीर दौरे के दौरान किरेन रिजिजू ने हजरतबल दरगाह और शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जाने की भी जानकारी दी। बीबी हलीमा नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर में शिक्षा और स्वास्थ्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की एक नई पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें