फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बर्फीली वादियों में खेलों का महाकुंभ, गुलमर्ग में 23 से शुरू होंगे खेलो इंडिया विंटर गेम्स

Fri, 13 Feb 2026 11:28 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

खेलो इंडिया विंटर गेम्स का छठा संस्करण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित होगा, जिसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटनियरिंग और स्नोबोर्डिंग जैसी प्रतियोगिताएं कोंगदूरी फेज-1 और गोल्फ कोर्स क्लब में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
लेह के एनडीएस स्टेडियम में मैच के दाैरान कांग्स सिंग और पुरिग वॉरियर्स के खिलाड़ी भिड़ते हुए। - फोटो : रॉयल इनफील्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलमर्ग में खेलो इंडिया के शीतकालीन खेलों के छठे संस्करण का बिगुल बज चुका है। युवा मामले और खेल मंत्रालय व जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से खेलो इंडिया के विंटर गेम्स का आयोजन 23 से 26 फरवरी को होगा। इस महाकुंभ में एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने अमर उजाला को बताया कि गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण की तिथियों की घाेषणा हो चुकी है।

विज्ञापन


हाल में हुई अच्छी बर्फबारी से गुलमर्ग गुलजार है। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटनियरिंग और स्नोबोर्डिंग के मुकाबले होंगे और पदकों की झड़ी लगेगी। इसका आयोजन प्रसिद्ध कोंगदूरी फेज-1 और गोल्फ कोर्स क्लब में किया जाएगा। सचिव ने बताया कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स देश भर के एथलीटों को जमीनी स्तर पर शीतकालीन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। इसका पहला चरण 20 से 26 जनवरी तक लेह में सफलतापूर्वक हुआ था जबकि गुलमर्ग स्नो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। पिछली बार की ओवरऑल चैंपियन सेना अपने टाइटल को बचाने के लिए उतरेगी।

सोनमर्ग में स्नो स्पोर्ट्स फेस्टिवल 16 को
सोनमर्ग में पहली बार स्नो स्पोर्ट्स फेस्टिवल होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसका आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, स्नोशू, रस्साकशी, खो-खो और कबड्डी आदि मुकाबले होंगे। ये आयोजन फिट इंडिया और खेलो इंडिया की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए बैठक
उपायुक्त मिंगा शेरपा ने वीरवार शाम को गुलमर्ग क्लब में बैठक की। बैठक में गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के छठे एडिशन के सफल आयोजन के इंतजामों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वेन्यू की तैयारी, स्की स्लोप की तैयारी और इंस्पेक्शन, एथलीट और अधिकारियों के रहने की जगह, ट्रांसपोर्टेशन प्लान, ट्रैफिक मैनेजमेंट, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम समेत मेडिकल सुविधाएं, बिना रुकावट पानी और बिजली सप्लाई, सफाई, बर्फ हटाने, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे लॉजिस्टिक कोऑर्डिनेशन पर डिटेल में चर्चा हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रोफेशनलिज्म, सुरक्षा और मेहमाननवाजी के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें