फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में केरोसिन डीलरों का प्रदर्शन

Fri, 09 Jan 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर की प्रेस एंक्लेव में गुरुवार को कश्मीर संभाग के केरोसिन डीलरों ने केरोसिन आयल डीलर्स एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लिए सैंकड़ों की संख्या में केरोसिन डीलर प्रेस एंक्लेव में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

 
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा केरोसिन के कोटे में कटौती के फैसले के विरोध में अपना रोष प्रकट किया और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। उनकी ओर से मांग की गई कि सरकार इस फैसले को वापस ले। प्रदर्शन कर रहे आतिफ मोहम्मद के अनुसार, सरकार ने एक गलत फैसला लिया है।

इस फैसले से उन्हें काफी निराशा हुई है। अगर केंद्र इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो वह मजबूरन परिवार सहित सड़कों पर उतरेंगे।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने कश्मीर में प्रति माह आने वाले केरोसिन के कोटे में 18.48 लाख लीटर की कटौती का ऐलान किया है, जो 48.48 लाख लीटर प्रति माह से घटकर 30 लाख लीटर प्रति माह पहुंच गया है। केंद्र के इस फैसले का विरोध कश्मीर चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें