फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir University: कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों का डाटा डार्क वेब पर लीक

Thu, 11 Aug 2022 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

कश्मीर विश्वविद्यालय के डेटाबेस को ‘विक्टरलस्टिंग’ द्वारा हैकिंग फोरम पर 250 डॉलर में बिक्री के लिए रखे जाने की खबर है। इसमें कहा गया कि डेटाबेस ‘असंशोधित’ था और कथित उल्लंघन का विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों का डेटा ‘डार्क वेब’ पर लीक होने के मामला सामने आया है। इसमें कहा गया कि डेटाबेस ‘असंशोधित’ था और कथित उल्लंघन का विश्लेषण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कथित तौर पर खबरें यह आ रही थीं कि कश्मीर विश्वविद्यालय के डेटाबेस को ‘विक्टरलस्टिंग’ द्वारा हैकिंग फोरम पर 250 डॉलर में बिक्री के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डेटाबेस को ब्रीच्ड फोरम पर सूचीबद्ध किया गया है, जो प्रसिद्ध हैकिंग फोरम है, जिसने इस महीने की शुरुआत में 1 बिलियन से अधिक चीनी निवासियों को उजागर करने वाले डेटा उल्लंघन के साथ अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया था।

इस बीच, कश्मीर विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि छात्रों का डेटाबेस असंशोधित है और इस मामले में आगे का विश्लेषण जारी है। प्रवक्ता ने जारी किए गए बयान में कहा, विश्वविद्यालय आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें