मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंगधार क्षेत्र का दौरा किया, जो हाल ही में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों से बातचीत करके मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता देने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से पूरा करें और जरूरतमंद लोगों को तुरंत मदद दें।
उमर अब्दुल्ला ने कहा सीमा पर रहने वाले नागरिक लगातार खतरे के साए में जी रहे हैं। सरकार उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर आवश्यक उपाय कर रही है। और कहां की हम सबको सीजफायर पसंद है लेकिन कुछ टीवी चैनलों के एंकर जो दिल्ली मुंबई में बैठते हैं उनको सीजफायर पसंद नहीं है।