फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोनमर्ग टीसीपी पर यातायात रोका, जोजिला पास की ओर आवाजाही बंद

विज्ञापन
सोनमर्ग से वाहनों को वापस लौटाया गया।स्रोत – सोशल मीडिया। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कारगिल। अधिकारियों ने मंगलवार को जोजिला दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी। खराब मौसम और जोजिला क्षेत्र में असुरक्षित सड़क परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन सोनमर्ग ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट (टीसीपी) से यातायात को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पुष्टि की कि यात्रियों को सोनमर्ग टीसीपी पर रोक दिया गया और अगली सूचना तक लौटने की सलाह दी गई। यह निर्णय क्षेत्र में मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा के हित में लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि आधिकारिक अनुमति (ग्रीन सिग्नल) मिलने तक इस मार्ग पर यात्रा न करें। यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी के माध्यम से अपडेट रहने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें