फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारगिल की परवीन अख्तर प्रतिष्ठित इनोवेटिव अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
कारगिल की परवीन अख्तर को पूसा में प्रतिष्ठित आईएआरआई इनोवेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, स्रो - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। वाखा गांव की प्रगतिशील किसान एवं उद्यमी परवीन अख्तर को शनिवार को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में देश के प्रतिष्ठित इनोवेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कारगिल-1 की अनुशंसा पर प्रदान किया गया।

परवीन अख्तर लारसी ऑर्गेनिक्स नामक उद्यम का संचालन करती हैं जो लद्दाख तथा पड़ोसी राज्यों में जैविक उत्पादों व मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले का नाम रोशन किया है। यह कृषि एवं उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
विज्ञापन


केवीके कारगिल की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नसरीन एफ काचो ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने इसे कारगिल के किसान समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रगतिशील किसान हाजी मोहम्मद को भी इसी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। उन्होंने लद्दाख प्रशासन से दोनों उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों को राज्य एवं जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए भी विचार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


डॉ. काचो ने केवीके के वैज्ञानिक कर्मचारियों की ओर से सफलता की कहानियों के किए गए दस्तावेजीकरण की सराहना की और जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में प्रगतिशील किसानों एवं महिला कृषकों के योगदान को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें