कारगिल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए तीसरे दिन भी कारगिल के हुसैनी पार्क में मंगलवार को काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई जिन्होंने शांतिपूर्वक दुआएं कीं और एकजुटता प्रकट की।
शोक कार्यक्रम अनुशासन और गंभीरता के साथ आयोजित किए गए। शोक के प्रतीक के रूप में मंगलवार को कारगिल के बाजार बंद रहे। अब बाजार बुधवार को खुलेंगे। आयोजकों ने बताया कि लेह और कारगिल दोनों जिलों में 40 दिन तक शोक प्रार्थनाएं जारी रहेंगी। संवाद