सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए फायर एंड फ्यूरी कोर ने द्रास में आयोजित किया इफ्तार क
कारगिल। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने 13 मार्च को द्रास में इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना और नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करना था।
इस कार्यक्रम में 450 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख नागरिक हस्तियां, सामुदायिक नेता तथा द्रास और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सम्मान, एकता और साझा मूल्यों का वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों के अनुसार यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संवाद
सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए फायर एंड फ्यूरी कोर ने द्रास में आयोजित किया इफ्तार क