कारगिल। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन द्रास में मंगलवार को एक नागरिक-सैन्य सहयोग संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सिविल प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संगोष्ठी में द्रास को एक विशिष्ट पहचान देने में सहयोग की भूमिका पर चर्चा की गई।कम्युनिटी, कोऑपरेशन, कॉन्फिडेंस: स्ट्रेंथनिंग द्रास फ्रॉम विदिन विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी शासन को बढ़ावा देने, सामुदायिक सशक्तीकरण करने और क्षेत्र में आपदा तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सैन्य और नागरिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी को मजबूत करना था।
प्रतिभागियों ने स्थानीय चुनौतियों से निपटने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए परामर्श आधारित प्रक्रियाओं और समन्वित प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। चर्चाओं में क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने और दीर्घकालिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक विकास की जरूरत भी रेखांकित की गई।