कारगिल। लद्दाख भर में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तथा कारगिल में -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो क्षेत्र की कठोर शीतकालीन परिस्थितियों को दर्शाता है।
मौसम विज्ञान केंद्र लेह के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। 3 से 5 जनवरी के दौरान मौसम साफ व आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 6 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। 7 से 15 जनवरी के बीच मौसम साफ रहेगा। फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यात्रियों से अपनी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम जानकारी पर नजर रखने और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने की अपील की गई है। संवाद