फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कैप्टन जेरी प्रेम राज सुरु वैली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
कैप्टन जेरी प्रेम राज (वीर चक्र) सुरु वैली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 2026 का कारगिल में उद्घाटन, स्
विज्ञापन
कारगिल। वीर चक्र कैप्टन जेरी प्रेम राज सुरु वैली तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन कारगिल के संकू स्थित मिनी स्टेडियम में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के तत्वावधान में शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में सुरु घाटी के लोगों का एकता, खेल भावना और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन

इसने युवा सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया। ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना की ओर से यह पारंपरिक खेल प्रतियोगिता ब्लॉक संकू (कारगिल) के पूर्व सैनिक समुदाय और स्थानीय लोगों के सहयोग से 10 से 17 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लद्दाख में पारंपरिक तीरंदाजी को बढ़ावा देना, युवाओं की खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना, सिविल–मिलिट्री सहयोग को सुदृढ़ करना तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में कारगिल क्षेत्र के 62 गांवों से लगभग 900 तीरंदाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। संवाद

कैप्टन जेरी प्रेम राज (वीर चक्र) सुरु वैली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 2026 का कारगिल में उद्घाटन, स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें