भारतीय सेना ने कारगिल में युवाओं के लिए बेसिक आईटी प्रशिक्षण आयोजित किया, स्रोत – भारतीय सेना
कारगिल। ऑपरेशन सद्भावना के तहत कौशल विकास पहल के अंतर्गत कारगिल के सीमावर्ती गांवों के युवाओं के लिए बेसिक आईटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना था।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को डिजिटल साक्षरता के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रशिक्षण में लड़कियों सहित कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यूथ एक्सेलेरेशन प्रोग्राम के तहत इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से तीन महीने का उन्नत आईटी कोर्स भी कराया जाएगा। संवाद