फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 'जम्मू-कश्मीर में लाखों युवा नशे के आदी, शराब पर रोक जरूरी', पीडीपी नेता वहीद पारा ने सरकार से की अपील

Mon, 24 Feb 2025 12:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीडीपी नेता वाहिद परा ने जम्मू और कश्मीर में बेरोजगारी और नशे की समस्या को लेकर चिंता जताई और समाज को अपराधमुक्त बनाने के लिए शराब और नशे पर कड़ी रोक लगाने की अपील की।

विज्ञापन
वहीद उर रहमान पारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी (पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता वहीद उर रहमान पारा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है, और यहां के कई युवक नशे और अवसाद का शिकार हो गए हैं। लाखों युवाओं को वर्तमान में नशे की आदत हो गई है।

विज्ञापन


पारा ने इस समस्या से निपटने और समाज को अपराधमुक्त बनाने के लिए सुझाव दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगाई जाए, कश्मीर को पर्यटकों और महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह बनाया जाए और ड्रग्स और शराब पर कड़ी कार्रवाई की जाए।  वहीद पारा ने आशा जताई कि यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा क्योंकि यह एक सामाजिक समस्या है, और समाज में  जागरूकता फैलाने की जरूरत है ताकि जम्मू और कश्मीर एक अपराध मुक्त समाज बन सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें