फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: जस्टिस भाटी बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, एलजी सक्सेना ने दिलाई शपथ

Wed, 09 Sep 2026 03:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
विज्ञापन
एलजी वी.के. सक्सेना जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को शपथ दिलाते। - फोटो : @lg_ladakh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वर्तमान में वी.के. सक्सेना जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को जस्टिस भाटी की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। इससे पहले वह राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव कुमार का स्थान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें