फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कश्मीर के झरनों का पानी हो सकता है खतरनाक, जलशक्ति विभाग ने दी चेतावनी, उबालकर ही पिएं

Fri, 31 Jan 2025 01:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के गांदरबल और श्रीनगर में झरनों के पानी में हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाने के बाद जलशक्ति विभाग ने उबालकर ही पानी पीने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में जलशक्ति विभाग ने गांदरबल और श्रीनगर के ग्रामीण इलाकों में लोगों को सीधे झरने के पानी का सेवन न करने की अपील की है। विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर पीना है तो अच्छी तरह उबाल कर ही पीएं। दोनों जिलों के 37 जल निकायों से एकत्र किए गए नमूनों में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए हैं।

विज्ञापन


यह चेतावनी राजोरी के बड़्डाल में रहस्यमय बीमारी के कारण 17 लोगों की मौत के मद्देनजर दी गई है। नोटिस में कहा गया है, जलशक्ति विभाग ने विभिन्न झरनों के पानी के नमूने लिए थे। इनमें से 40 नमूनों में से 37 में बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो इंसान की सेहत के लिए हानिकारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें