जोजिला पास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हादसे से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार है।