फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शिक्षक समेत दो सरकारी कर्मचारी निकले लश्कर-ए-तैयबा के मददगार, एलजी मनोज सिन्हा ने किया बर्खास्त

Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत की गई।
 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के तहत की गई है, जो राज्य को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बिना जांच के कर्मचारी को बर्खास्त करने का अधिकार देता है।

विज्ञापन


बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:
खुर्शीद अहमद राथर-करनाह, कुपवाड़ा में कार्यरत एक शिक्षक
सियाद अहमद खान- केरन, कुपवाड़ा में भेड़ पालन विभाग में सहायक स्टॉकमैन

जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों कर्मचारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने इनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं, जिनमें आतंकियों को सहायता पहुंचाने, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और देशविरोधी तत्वों के साथ संपर्क होने जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं।

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद और उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें