फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी मददगार गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और गोलियां बरामद

Thu, 15 Feb 2024 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में पकड़ा गया आतंकी मददगार और उससे बरामद हथियार के साथ सुरक्षा बल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को पुलिस और सुरक्षाबलों को एक आतंकी मददगार को पकड़ने में सफलता मिली है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। जिले के गुंडमाचेर ब्रिज पर कुपवाड़ा पुलिस, सेना की 28 आरआर और सीआरपीएफ की 162बीएन ने संयुक्त नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान, लालपोरा से गुंडमाचेर की ओर आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके पास सफेद रंग का बैग था।

जैसे ही उक्त व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रफीक अहमद गनई पुत्र गुलाम अहमद गनई निवासी लालपोरा शेखपोरा बताया। बैग की तलाशी के दौरान उसमें से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी मददगार से एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 10 गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन लालपोरा में एफआईआर संख्या 03/2024 यू/एस 7/25 ए अधिनियम, 13,18, 23, 39 यूएलए (पी) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें