मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री, कोकेरनाग में 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.3 डिग्री, बारामुला में माइनस 2.3 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.5 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.2 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.4 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.4 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 5.5 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.6 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.4 डिग्री, बनिहाल में 2.4 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 1.4 डिग्री, कठुआ में 7.2 डिग्री, उधमपुर में 2.6 डिग्री, रामबन में 4.4 डिग्री, सांबा में 6.1 डिग्री, राजोरी में 1.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 4.9 डिग्री, रियासी में 6.1 डिग्री, डोडा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 7.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 6.5 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।