दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में संदिग्ध देखे जाने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दमालहाजीपोरा में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची है। इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।