फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गुलमर्ग और सोनमर्ग में हुई हल्की बर्फबारी, कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sat, 23 Nov 2024 02:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मौसम विभाग ने घाटी में बारिश की संभावना जताई है और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। केंद्रीय कश्मीर के गांदरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग और गुलमर्ग के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जोजीला और कुपवाड़ा के सदना टॉप जैसे कुछ अन्य ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा घाटी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

विज्ञापन


आसमान में बादल होने के कारण कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जिसमें श्रीनगर भी शामिल है, शून्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को -1.2 डिग्री सेल्सियस था। काजीगुंड में 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में  0.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने शनिवार को कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है। रविवार को उच्च इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 1 दिसंबर को कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, लेकिन 2 से 5 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें