सीमा सुरक्षा बल भारतीय सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 7 से 9 जनवरी 2025 तक कुपवाड़ा जिले के पीएस- क्रालपोरा क्षेत्र के टीपीई वन क्षेत्र में एक तलाशी अभियान की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद की।
बरामद की गई सामग्री में शामिल हैं:
01 पिस्टल
01 मैगजीन और 8 राउंड
05 ग्रेनेड
270 राउंड (AK-47)
सुरक्षा बलों का यह अभियान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह ऑपरेशन कुपवाड़ा में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने और स्थानीय लोगों को आतंकवाद से सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित किया कि तलाशी अभियान के दौरान इलाके में किसी प्रकार की कोई सुरक्षा चूक न हो, और लगातार अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस और सेना की टीमों ने मिलकर प्रयास किए।