फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Road Accident: पांपोर में स्कॉर्पियो पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Mon, 07 Jul 2025 05:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

दक्षिण कश्मीर के पांपोर इलाके में एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर क्षेत्र के गालंदर इलाके में रात के समय हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो (जेके02डीक्यू-2585) गाड़ी जो जम्मू के अखनूर के मरशीवाला निवासी तरसीम लाल के बेटे झोंटी द्वारा चलाई जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जबकि उसमें चार अन्य यात्री भी सवार थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में चारों लोग घायल हो गए जिसमे चालक झोंटी और एक सह-यात्री सोनू कुमार निवासी डबसोरा जम्मू की बाद में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है,  पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें