फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने की 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा, मार्च-अप्रैल में शुरू होगा योजना

Fri, 03 Jan 2025 11:48 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना मार्च या अप्रैल में शुरू होगी, साथ ही बिजली वितरण घाटे को कम करने पर भी जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों को अधिक बिजली की आपूर्ति करने के लिए बिजली वितरण के घाटे को कम करेगी। साथ ही मीटरिंग में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना मार्च या अप्रैल में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


उमर ने कहा, मीटरिंग एक सतत प्रक्रिया है, यह भारत सरकार की योजना का एक हिस्सा है। हम इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम करेंगे। जाहिर है जितनी अधिक मीटरिंग होगी उतनी ही कम चोरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर केंद्र से बिजली खरीदने के लिए हर साल 9500 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

कश्मीर घाटी में बिजली कटौती पर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें हर सर्दियों में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इस साल सरकार लोगों को पिछले साल की तुलना में अधिक बिजली उपलब्ध करा रही है, लेकिन, अभी भी बिजली कटौती की जरूरत है। हम 1700-1800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन अप्रतिबंधित भार इससे अधिक है।
विज्ञापन


200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अपने चुनावी वादे के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि यह योजना मार्च या अप्रैल में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है। वह तभी पूरा होगा जब पूरी तरह से मीटरिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें