फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी अनंतनाग ने श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। उपायुक्त अनंतनाग एवं पहलगाम धुरी के यात्रा अधिकारी डॉ. एएस बिलाल मोहिउद्दीन भट ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यात्रा मार्ग और महत्वपूर्ण पड़ावों का व्यापक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह निरीक्षण नुनवन बेस कैंप से लेकर शेषनाग तक किया गया।
नुनवन बेस कैंप में उपायुक्त ने अधिकारियों को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, टेंट व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और लंगर स्थलों की तैयारी शीघ्र पूरी करने पर भी जोर दिया। चंदनबाड़ी में उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, आवश्यक वस्तुओं के भंडारण और दूरसंचार सेवाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क और ट्रैक की स्थिति, बीआरओ द्वारा किए जा रहे कार्यों, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें