फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एमके सिन्हा ने एडीजी सीआईडी जम्मू-कश्मीर का पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एमके सिन्हा ने नीतीश कुमार से एडीजी सीआईडी जम्मू-कश्मीर का पदभार ग्रहण किया। इनका तबादला एडीजी सशस्त्र पुलिस जम्मू-कश्मीर के रूप में किया गया है। अपना कार्यभार संभालने पर उन्होंने सीआईडी जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और खुफिया शाखा के समग्र कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

एमके सिन्हा 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पीएचक्यू जम्मू-कश्मीर में एडीजी (मुख्यालय) के रूप में कार्यरत थे जबकि नीतीश कुमार 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और एडीजी सीआईडी/निदेशक एसआईए जम्मू-कश्मीर के रूप में कार्यरत थे। सीआईडी मुख्यालय जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए एडीजी सीआईडी का स्वागत किया और उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। उन्होंने निवर्तमान एडीजी नीतीश कुमार को एडीजी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर के रूप में उनके नए कार्यभार के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें