बारामुला। रफियाबाद के 60 वर्षीय पुरुष मरीज को जनरल एंड मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग, जीएमसी में भर्ती कराया गया था। इनमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन से छाती की गुहा में दाईं ओर एम्पाइमा (मवाद भरना) की पुष्टि हुई थी
मरीज की डॉ. महमूद राशिद के नेतृत्व में राइट पोस्टरोलेटरल मिनी-थोरैकोटॉमी के साथ डिकॉर्टिकेशन सर्जरी की गई। इसे डॉ. मीर मुश्ताक और उनकी टीम ने किया, जिसमें डॉ. वसीम सलमान और उनकी टीम ने एनेस्थीसिया सहयोग प्रदान किया। यह प्रक्रिया आबिद के तकनीकी सहयोग से सिंगल-लंग वेंटिलेशन के तहत सफलतापूर्वक की गई।
मरीज को ऑपरेटिंग टेबल पर ही डॉ. वसीम सलमान और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट किया गया और ऑपरेशन के बाद अच्छी रिकवरी देखी गई। बिना किसी जटिलता के स्वस्थ होने के बाद मरीज को स्थिर स्थिति में वार्ड से छुट्टी दे दी गई।