फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लस्सीपोरा में सीए स्टोर बंद करने का आदेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने लस्सीपोरा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में 11 कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर कोल्ड स्टोरेज बंद करने की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है। समिति ने साफ किया कि कोई नया बंदी आदेश जारी नहीं हुआ है। पीसीसी के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि हाल की रिपोर्ट्स में 2025 की पुरानी नियामक कार्रवाई को नए घटनाक्रम की तरह पेश किया जा रहा है। इससे बेवजह दहशत फैल रही है। उन्होंने पुष्टि की कि लस्सीपोरा में किसी भी सीए स्टोरेज यूनिट के खिलाफ कोई नया बंदी आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे दस्तावेज पिछले साल की कार्रवाई से जुड़े हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक ने मीडिया संस्थानों से प्रकाशन से पहले तथ्यों की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी से स्थानीय फल उत्पादकों, व्यापारियों और बागवानी क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों में बेवजह चिंता और व्यवधान पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें