फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की नई जिला इकाई का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन जिला शोपियां की जिला चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शोपियां में संपन्न हुई। लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में एसोसिएशन की नई जिला इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव चीफ पैट्रन जीएन वर, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सईद वानी, यूटी अध्यक्ष जेकेपीएसए बिलाल अहमद और जिले भर के स्कूल मालिकों की निगरानी में हुआ। पूरी प्रक्रिया रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के एमडी साजिद अहमद खान और ग्रीनलैंड स्कूल के आशिक हुसैन ने संचालित की। पारदर्शिता के लिए मतदान बैलेट बॉक्स के जरिए कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए हिलाल अहमद खान और शेख आबिद हुसैन के बीच मुकाबला था। मतदान के बाद हिलाल अहमद खान को जिला शोपियां प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष शेख आबिद हुसैन, जिला सचिव नौशाद अहमद, जिला काॅआर्डीनेटर शाहिद फारूक, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अमीन, नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए प्रतिभागियों ने उम्मीद जताई कि नई इकाई जिले के निजी शैक्षणिक संस्थानों के कल्याण और विकास के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें