फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उद्योग, पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दे सामने रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (कसीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जावेद अहमद टेंगा के नेतृत्व में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने से जुड़े कई अहम मुद्दे उपराज्यपाल के सामने रखे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान केसीसीआई पदाधिकारियों ने व्यापारियों को पेश आ रही चुनौतियों, पर्यटन सीजन को और बेहतर बनाने, कारोबार में सुगमता और निवेश को बढ़ावा देने के लिए जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कश्मीर के पारंपरिक हस्तशिल्प, बागवानी और पर्यटन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से प्रोजेक्ट किया जाए ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिले।
इस मौके पर चैंबर के प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे का कारोबार युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और प्रशासन की इस मुहिम से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनाने को सरकार प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन व हस्तशिल्प क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केसीसीआई ने कार्य योजना भी बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें