फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में 7 मेडिकल स्टोर किए सील और लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का असर अब जमीन पर दिखाने लगा है। श्रीनगर पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने नौगाम इलाके में ताबड़तोड़ छापे मारकर अवैध दवा कारोबार की कमर तोड़ दी। संयुक्त टीम ने नियमों को ताक पर रखकर चल रहे 7 मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ को सील कर दिया तो कुछ के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर श्रीनगर, ड्रग इंस्पेक्टर बडगाम और नौगाम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अरीबाग से नायक बाग तक कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई बिना लाइसेंस के दुकान चल रही थी, तो कहीं नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली एनआरएक्स दवाओं का कोई रिकार्ड ही नहीं था।


किस दुकान पर क्या मिला और क्या हुई कार्रवाई
1. शालीमार मेडिकेट अरीबाग: कंप्यूटर पर दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिला जिसके चलते दुकान सील कर दी गई।
2. नामहीन मेडिकल स्टोर: बिना किसी लाइसेंस के धड़ल्ले से दवा बेच रहा था। जिसे सील किया गया।
3. मनशा मेडिकेट अरीबाग: नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का रिकॉर्ड गायब, दुकान सील।
4. पीएमजेएवाई केंद्र: ऐसी दवाएं बरामद हुईं जिन्हें बेचने की इजाजत ही नहीं थी जिसके चलते केंद्र को सील कर दिया गया।
5. ऑल प्रॉब्लम सॉल्यूशन मेडिकल शॉप: पहले से लाइसेंस सस्पेंड था फिर भी चोरी-छिपे दवा बेचते पकड़ा गया।
6. फुरकान मेडिकल हॉल नौगाम: कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं। 2 दिन के लिए सस्पेंड।
7. ए टू जेड जेनेरिक फार्मेसी नायक बाग: फार्मासिस्ट के बिना ही लोगों को दवाएं थमा रहा था। 3 दिन के लिए सस्पेंड।
वहीं श्रीनगर पुलिस ने दो टूक कहा है कि युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मेडिकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान सिर्फ नौगाम तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे जिले में अवैध दवा बिक्री और नशे के कारोबार पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आसपास कोई मेडिकल स्टोर बिना बिल के दवा दे रहा है, नशे की गोलियां बेच रहा है या फार्मासिस्ट के बिना दुकान चला रहा है तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें