फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलिस ने क्रीरी में जंगली भांग की खेती की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने क्रीरी इलाके के सौचीपोरा और अस्तान मोहल्ला में जंगली भांग को नष्ट कर दिया। पुलिस टीमों ने खुले इलाकों और आसपास की जमीन पर उगी बड़ी मात्रा में जंगली भांग को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

इस अभियान में स्थानीय लोगों और सिविल सोसासटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इससे साफ है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अब लोग भी पुलिस के साथ खड़े हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर संभावित स्रोत को खत्म करने की बात कही।
साथ ही लोगों से अपील की कि अगर कहीं अवैध खेती या नशे से जुड़ी गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने दोहराया कि नशा मुक्त समाज बनाना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस का कहना था कि नशे को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें