फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में नकाबपोश चोरों ने लूट की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शाहलाटू इलाके में दो नकाबपोश लोग कथित तौर पर एक रिहायशी घर में घुस गए। महिला के शोर मचाने पर नकाबपोशों ने उसकी आंखों में अज्ञात चीज छिड़क दी और फरार हो गए। घायल महिला को शोपिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना शाहलाटू के रहने वाले मोहम्मद अबरार मलिक के घर पर हुई। घर के अंदर केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं। आंखों में जहरीली चीज पड़ने से वह घायल हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें